Home मध्यप्रदेश Intkavel’s transformer burnt due to lightning, drinking water supply halted in many...

Intkavel’s transformer burnt due to lightning, drinking water supply halted in many areas of the district | आकाशीय बिजली गिरने से जल गया इंटकवेल का ट्रांसफॉर्मर, जिले के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति हुई ठप

41
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Singrauli
  • Intkavel’s Transformer Burnt Due To Lightning, Drinking Water Supply Halted In Many Areas Of The District

सिंगरौली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगरौली जिले के नगर निगम के वैढ़न जोन में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति ठप से रहवासियों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं आज यानी बुधवार को भी जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दरअसल सोमवार को देर शाम रिहंद डैम में बने चंदावल इंटेकवेल के ट्रांसफॉर्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफॉर्मर सहित कई उपकरण खाक हो गए।

नतीजा मंगलवार को सुबह सामान्य रूप से होने वाली पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई। वैढ़न जोन से 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। ढोंटी, गनियारी, विंध्यनगर, पचखोरा, बिलौंजी व कचनी मोहल्ले में सैकड़ों लोगों को हैंडपंप या फिर उन पड़ोसियों की मदद लेनी पड़ी, जिनके यहां बोरिंग मशीन है।

दिल्ली से बुलाए गए इंजीनियर

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। इंटकवेल में सुधार कार्य चल रहा है। ऐसे में रहवासियों को आज भी पानी के लिए स्वयं बंदोबस्त रखना होगा।

टैंकर की व्यवस्था

इधर, नगर निगम ने आपूर्ति ठप होने के बाद परेशानी वाले मोहल्लों में मांग के अनुरूप टैंकर के जरिए पेयजल आपूर्ति की गई। वहीं बसंत बिहार गनियारी कॉलोनी निवासी राजेश सिंह बघेल ने बताया कि बसंत विहार आवासीय कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति पर निर्भर है। आपूर्ति बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां कार्य करने वाली कंपनी के बोरिंग मशीन से केवल काम चलाने भर को पानी मिल पाया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here