Home मध्यप्रदेश Elderly woman took loan of Rs 1 lakh to throw retirement party...

Elderly woman took loan of Rs 1 lakh to throw retirement party | सूदखोर ने ब्याज देने के बाद भी हड़प लिए 3 लाख; रांझी पुलिस ने किया

16
0

[ad_1]

जबलपुर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में रिटायरमेंट की पार्टी देने के लिए बुजुर्ग महिला ने 1 लाख का लोन लिया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने ब्याज सहित पैसे भी लौटा दिए थे। बावजूद इसके सूदखोर महिला से पैसे हड़पता रहा। जिसकी शिकायत बुजुर्ग महिला ने रांझी थाने में दर्ज कराई थी। वहीं आज रांझी पुलिस ने महिला से 3 लाख हड़पने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे के मुताबिक कंचनपुर निवासी बुजुर्ग महिला चौती बाई (60) ने शिकायत की थी कि वह फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी है। 31 जुलाई 2021 को फैक्ट्री से रिटायर्मेन्ट होना था, लेकिन फैक्ट्री से पैसा नही निकला और उसेे लोगों को पार्टी देनी थी। उसके पास पैसे नही थे। इसलिये सुभाष नगर निवासी संदीप दाहिया के घर जाकर 1 लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज से उधार लिये थे। जिसके 6 माह तक ब्याज प्रतिमाह 10 हजार रु. दिये थे। फिर रिटायरमेंट की राशि खाते में आने पर उसनेे एक लाख रूपये वापस कर दिया था। बावजूद इसके आरोपी परेशान कर 3 लाख रूपए वसूलता रहा।

वहीं मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये झंडा चौक निवासी संजय उर्फ बबलू दाहिया (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here