[ad_1]
दतिया30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

11 केव्ही होलीपुरा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते फीडर की विद्युत सप्लाई शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें राजगढ़ चौराहा, पवैया का बाग, होलीपुरा, भदौरिया की खिड़की बाहर से संबंधित क्षेत्र शामिल है।
इसी प्रकार 33 केव्ही फीडरों का पोस्ट मानसून मेंटेनेस का कार्य के चलते के कारण बड़ौनी 33 केव्ही फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। जिन सब स्टेशन की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उनमें बड़ौनी, घूघसी, लमकना, औरीना शामिल है। इसी प्रकार 11 केव्ही होलीपरुा फीडर से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 11 केव्ही बीकर सेंकेण्ड आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई दोपहर साढे़ 12 बजे से शाम साढे़ 4 बजे तक, 11 केव्ही सोनागिर आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 11 केव्ही लमकना आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।
[ad_2]
Source link



