Home मध्यप्रदेश Patwari union strike continues in Seoni | संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे सिवनी,...

Patwari union strike continues in Seoni | संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे सिवनी, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगी हड़ताल

39
0

[ad_1]

सिवनी26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के पटवारी वेतनमान एवं अन्य मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण राजस्व विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही आम लोगो को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र बाघेल सिवनी पहुंचे और हड़ताल कर रहे पटवारियों से चर्चा की।

सात ही कहा कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में लगभग 19000 पटवारी पदस्थ/सेवारत हैं।मध्यप्रदेश में पटवारियों को वर्ष 1998 में निर्धारित किये गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान में वेतन दिया जा रहा है। विगत 25 वर्षों में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं। पटवारी वेतनमान पे ग्रेड 2800 हेतु भी वर्ष 2007 पटवारी महा अधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी।

कानून में संशोधन कर मध्यप्रदेश के पटवारियों को उच्च पद का अतिरिक्त कार्य सीमांकन तो दिया गया परंतु समान कार्य समान वेतन के आधार पर राजस्व निरीक्षक का वेतनमान नही दिया गया। समान कार्य समान वेतन को लागू करते हुए पटवारी को राजस्व निरीक्षक के समान पे ग्रेड 2800 दिया जाए।

समयमान वेतन-प्रदेश के पटवारियों को ग्रेड पे के सापेक्ष समयमान वेतन दिया जा रहा है, जबकि पद के सापेक्ष समयमान वेतन प्रति 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर दिया जाना चाहिये। पद के सापेक्ष समयमान वेतन दिये जाने के आदेश प्रसारित किये जाए। राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदो को पटवारियों को पदोन्नति कर भरे जाए।

गृह भाडा भत्ता,अतिरिक्त हल्के का भत्ता (10000 रुपए), यात्रा भत्ता,(3000 रुपए) अन्य विभागों के कार्य हेतु भत्ता, (5000 रुपए) मोबाइल, डाटा भत्ता (1000 रुपए​​​​​​​) व कार्यालय भत्ता (2000 रुपए) की मांग महंगाई के अनुसार की गयी है। जिनमें वृद्धि के आदेश प्रसारित किए जाए।

सभी पटवारियों द्वारा केन्द्र व राज्य शासन की विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का कार्य सारा एप पर उनके निजी मोबाईल से किया जा रहा हैं, म.प्र.) की मांग की जा रही हैं।पटवारियों को उनके कार्य हेतु संसाधन (मोबाईल एवं ई.टी.एस. मशीन, रोवर मशीन) उपलब्ध कराई जाए।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सिवनी जिले सहित प्रदेशभर में पदस्थ समस्त पटवारी साथी 28 अगस्त से कलम बंद हड़ताल पर चले गये है। इसलिए मांगो का शीघ्र निराकरण किया जाए अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here