Home मध्यप्रदेश Newly married woman consumed poison due to depression, died | देवर-ससुर करते...

Newly married woman consumed poison due to depression, died | देवर-ससुर करते थे छेड़छाड़, कराई थी FIR, पति को बताया था असक्षम

16
0

[ad_1]

ग्वालियर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
24 वर्षीय नवविवाहिता जिसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। - Dainik Bhaskar

24 वर्षीय नवविवाहिता जिसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

  • बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट कॉलोनी की घटना

ग्वालियर में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता ने डिप्रेशन के चलते जहर (सल्फास) खा लिया था। जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की शादी को अभी छह माह ही हुए थे। इस बीच वह कई प्रताड़ना से गुजरी थी।

शादी के बाद पता लगा पति शादी के बाद संबंध निभाने में असक्षम है। इलाज की बात कही तो मारपीट करने लगे फिर देवर और ससुर ने छेड़छाड़ की। जिस पर मृतका ने महिला थाना में मामला भी दर्ज कराया था। अभी वह अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के बहोड़ापुर स्थित न्यू फोर्ट कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती ने सोमवार रात को जहर खा लिया। परिजन को उस समय उसके जहर खाने का पता लगा जब उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर खुदकुशी के पीछे कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका कुछ महीनों से डिप्रेशन की शिकार थी।
शादी के नाम पर मिला धोखा
मृतका के भाई ने बताया कि 08 मार्च 2023 को उसकी बहन की शादी जनकगंज निवासी राजा (बदला हुआ नाम) से हुई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तो लड़का एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिजन का कहना था कि काम सीख रहा है वह खुद की कपड़ों की दुकान खोलेगा। इसके बाद शादी हुई तो लड़के वालों के कहे अनुसार दान दहेज दिया गया। पर शादी के बाद ही पता लगा कि लड़के में दोष है। वह शादी के बाद संबंध निभाने में असक्षम है। इसके बाद जब लड़की पति से उपचार कराने की कहती तो वह मारपीट करना। उसने कपड़े की दुकान का काम भी छोड़ दिया। दहेज प्रताड़ना की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।
ससुर और देवर ने की थी छेड़छाड़, तनाव में थी
एक माह पहले युवती के ससुर व देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत हरकत करने का प्रयास किया था। जिस पर वह काफी डर गई थी। जिसकी शिकायत पहले जनकगंज थाना और सुनवाई नहीं होने पर महिला थाना में की गई थी। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज भी किया था। परिजन का कहना कि पति की कमजोरी और मायके में रहने के कारण काफी डिप्रेशन में थी। हमेशा खामोश ही रहती थी। यह नहीं पता था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगी।
पुलिस का कहना
इस मामले में बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि मायके में नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here