[ad_1]
बालाघाट13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बालाघाट जिले की बहू चेनाली बिसेन को भारत सरकार ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी-20 समिट में आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय हो कि बालाघाट जिले की बहू चेनाली बिसेन वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) की क्रेन फील्ड यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट में स्कॉलर हैं। वैश्विक स्टार्टअप आइडिया प्रतिस्पर्धा में विश्व की टॉप 6 टीम में उनकी टीम और आइडिया का चयन किया गया है। जिसका फाइनल आगामी समय में फ्रांस की राजधानी पेरिस में होना है।
इसी बीच भारत सरकार ने जी-20 के लिए इम्पैक्ट प्रोग्राम का वैश्विक स्तर पर चयनित स्टार्टअप आइडिया को सम्मिलित किया गया। जिसमें विश्व भर से मात्र 40 नवाचारों का चयन किया गया है। जिसमें चेनाली के इनोवेटिव आइडिया को भी चयनित किया गया है। जिसके चलते भारत सरकार ने उन्हें इसके प्रस्तुतीकरण के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया गया हैं।
वैनगंगा किसान यूनियन प्रदेश संयोजक विशाल बिसेन ने बताया की चेनाली बिसेन को सरकार ने जी-20 में आमंत्रित किया हैं यह हम सबके लिए गर्व की बात हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है। यह हमारे परिवार के लिए गौरव मयी क्षण है और उनकी इस उपलब्धि से बालाघाट जिले का मान बढ़ा है।

[ad_2]
Source link 
 
            
