Home मध्यप्रदेश Bharat Jodo Yatra completes one year | खरगोन में कांग्रेसियों ने निकाली...

Bharat Jodo Yatra completes one year | खरगोन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा; कहा- भ्रष्ट और निक्कमी सरकार को उखाड़ फेकेंगे

15
0

[ad_1]

खरगोन25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर खरगोन कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 7 सितम्बर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा निकाली थी। इस पद यात्रा का उद्देश्य हमारे भारत वर्ष के सभी समाज, संप्रदाय, धर्म को जोड़कर एक मजबूत भारत का निर्माण करना, साथ ही देश के बेरोजगारों, किसानों, महिला अत्याचार, छोटे मझले व्यापारियों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की आवाज बनाना भी था।

4 हजार 81 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा देश के 12 राज्यों, 2 केन्द्रशासित प्रदेशों, 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 136 दिन में पूरी हुई थी। इस ऐतिहासिक यात्रा के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर सम्मेलन आयोजित किया।

पदयात्रा बस स्टैंड स्थित स्वतंत्रता सैनानी गजानंद सोनी की प्रतिमा स्थल से नगर पालिका कार्यालय परिसर में गांधी प्रतिमा तक पहुंची। यहां कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद सभी विधायक, पदाधिकारी और सदस्य एमजी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहे से राधावल्लभ मार्केट होते हुए गौरी धाम स्थित सुभिषी अस्पताल परिसर में बने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पद यात्रा के बाद कार्यालय में सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विधायकों के साथ प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे। इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव, विधायक रवि जोशी, केदार डावर, डॉ. गोविंद मुजाल्दा, भीकनगांव विधायक प्रतिनिधि डॉ. डीएस सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान हुए सम्मेलन में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बढ़ती बेरोजगारी, किसानो की समस्या, मंहगाई, महिला उत्पीड़न, छोटे व्यापारियों की तकलीफे जैसे सामाजिक मुद्दे पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश हो या देश की सरकार इन मुद्दों को हल करने के बजाए झूठी घोषणाए करने और भ्रष्ट्राचार में डूबी हुई है। ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here