Home मध्यप्रदेश Woman hanged herself, died | कमरे में फांसी के फंदे पर लटका...

Woman hanged herself, died | कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष बोले-हत्या की गई है

41
0

[ad_1]

ग्वालियर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम की घटना

ग्वालियर में एक तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की उम्र 46 साल है उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा MBBS (डॉक्टर बनने पढ़ाई) कर रहा है। घटना पुरानी छावनी के बालाजीपुरम में मंगलवार रात की है।

घटना का पता उस समय लगा जब परिजन महिला के कमरे में पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गए। मृतका के मायके पक्ष ने मृतका के पति पर हत्या कर उसे फांसी का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी 46 वर्षीय सुनीता गुर्जर पत्नी सुरेश गुर्जर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। महिला को फंासी के फंदे से उतारकर उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। तुरंत ही मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि महिला ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि महिला की दो बेटिया हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और बेटा MBBS कर रहा है।
हत्या का आरोप लगाकर की शिकायत
मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाए है और शिकायती आवेदन दिया है कि मृतका का पति उसे परेशान करता था। उसने ही हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया है। जिससे यह मामला आत्महत्या का लगे। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना
इस मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि महिला की मौत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाए है, जिनकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here