Home मध्यप्रदेश Protest against attack on Sakal Maratha Samajjan | महाराष्ट्र के ग्राम अंतरावली...

Protest against attack on Sakal Maratha Samajjan | महाराष्ट्र के ग्राम अंतरावली सराठी में आरक्षण की मांग कर रहे समाजजन पर हुआ था हमला

39
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सकल मराठा समाज द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन अफसरों को ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र के जालना में मराठा समाजजन पर हमला करने के मामले की न्यायिक और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ज्ञापन में सकल मराठा समाजजन ने कहा- ग्राम अंतरावली सराठी जिला जालना महाराष्ट्र में सकल मराठा समाज द्वारा ओबीसी समाजजन को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर 1 सितंबर को शांतिपूर्ण मोर्चा निकालकर अपना रोष व्यक्त किया जा रहा था।

इस दौरान महाराष्ट्र शासन प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से आरक्षण की मांग करने वाले सकल मराठा समाजजन पर हमला किया गया। इस घटना की सभी मराठा समाजजन निंदा करते हैं। हमले की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते समय काफी संख्या में मराठा समाजजन शामिल थे।

ढाई तीन साल से कर रहे आरक्षण की मांग

समाजजन ने बताया अंतरवली गांव में मराठा कुनबी समाज ढाई तीन साल से मांग कर रहा है कि हमें ओबीसी आरक्षण चाहिए। रात के समय पुलिस, प्रशासन द्वारा हमला किया गया। करीब 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। मराठा समाज इसका विरोध करता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here