Home मध्यप्रदेश BSF soldier’s house robbed | मां के निधन पर गांव गया था...

BSF soldier’s house robbed | मां के निधन पर गांव गया था जवान, सूने मकान से 6 लाख के गहने-नकदी चोरी

16
0

[ad_1]

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में मां का देहांत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव गए BSF जवान के सूने घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर जवान के घर से नगदी, गहने सहित करीब सवा छह लाख रुपए का माल समेट ले गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की है। घटना का पता मंगलवार सुबह चला जब पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो पीडि़त को सूचना दी। सूचना मिलते ही जवान वापस आया और थाने पहुंचा। जवान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी श्यामू सिंह तोमर पुत्र देवेन्द्र सिंह तोमर BSF में जवान है और अभी ओखा गुजरात में पदस्थ है। यहां पर पत्नी और बच्चे रहते है। एक सितम्बर को उनकी मां का देहांत दिल्ली में हुआ था, इसका पता चलते ही वह परिवार के साथ अपने गांव पोरसा कौथर गए थे। यहां पर मकान में ताले डालकर पड़ोसियों से घर की देखभाल की बोल गए थे। सुबह पास ही रहने वाले रिश्तेदार का कॉल आया कि आपका घर खुला पड़ा है और सामान बिखरा पड़ा है। इसका पता चलते ही वह वापस आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

यह सामान गया चोरी

BSF जवान ने बताया कि चोर करीब साढ़े दस तोला सोने के जेवर के साथ ही साढ़े 21 हजार रुपए नगदी और लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान पार कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब सवा छह लाख रुपए है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

महाराजपुर थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया का कहना है कि अज्ञात चोरों ने एक BSF जवान के घर चोरी की वारदात की है। चोर घर में रखे सोने चांदी की जेवर नकदी सहित 6 लाख का माल चोरी कर ले गए हैं। BSF जवान की पत्नी की शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here