Home मध्यप्रदेश BJP flags installed from municipal crane | कांग्रेस ने कहा- कर्मचारियों को...

BJP flags installed from municipal crane | कांग्रेस ने कहा- कर्मचारियों को भाजपा ज्वाइन करा दीजिए

15
0

[ad_1]

मंदसौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मंदसौर में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। - Dainik Bhaskar

मंदसौर में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियां चल रही हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 6 और 7 सितंबर को मंदसौर शहर में रहेगी। जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी बंसीलाल गुर्जर है, जो नगर पालिका अध्यक्ष रमामदेवी गुर्जर के पति हैं।

मंदसौर शहर में यात्रा को भव्य बनाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है। इसके लिए शहर भर में भाजपा द्वारा झंडे बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे है। प्रचार सामग्री लगाने के लिए भाजाप द्वारा नगर पालिका के वाहनों और कर्मचारियो का उपयोग किया जा रहा है। इसको लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने आपत्ति उठाई है। उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदारों को फोन लगाया जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर से इसकी शिकायत की।

ऐसे कर्मचारियों को निलंबित करें

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों को भाजपा की सदस्यता दिला दीजिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार-प्रसार के लिए लगातार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

मंदसौर शहर में नगर पालिका परिषद के वाहनों से व उनके कर्मचारियों द्वारा पूरे नगर में भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं, जो कि एक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। तोमर ने कलेक्टर व नगर पालिका सीएमओ से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और खर्च का पैसा नगर पालिका भाजपा से वसूल करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here