Home मध्यप्रदेश Opposition to the candidate of Bichiya assembly | पूर्व विधायक और जिला...

Opposition to the candidate of Bichiya assembly | पूर्व विधायक और जिला महामंत्री कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे भाजपा कार्यालय, जिला अध्यक्ष से की प्रत्याशी बदलने की मांग

40
0

[ad_1]

मंडला39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के लिए घोषित प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ता खुल कर विरोध करते नजर आये। रविवार को पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे व जिला महामंत्री नीरज मरकाम के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिछिया से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर बिछिया विधानसभा के लिए भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी डॉ. विजय आनंद मरावी को बदलने की मांग की।

हमारे कार्यों का नहीं किया गया मूल्यांकन: नीरज मरकाम

जिला महामंत्री नीरज मरकाम ने कहा कि पार्टी द्वारा विधानसभा के लिए जिसे प्रत्याशी घोषित किया गया है वह भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी नहीं था। जबकि हम लोग वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारे कार्यों का कोई मूल्यांकन नहीं किया गया।

लगातार बाहरी प्रत्याशी को लेकर यहां दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी निर्णय नहीं बदलेगी तो यह चुनाव जीतना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि हमारे कार्यकर्ता जिनकों पहचानते नहीं है, उनके साथ काम करने तैयार नहीं हैं।

हम नहीं कार्यकर्ता विरोध कर रहे विरोध: पंडित सिंह

पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे ने कहा कि कोई भी चुनाव प्रत्याशी नहीं बूथ के कार्यकर्ता लड़ते हैं। हमने विरोध नहीं किया ये कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं पार्टी ने जो भी फैसला किया वह सोच समझ कर किया होगा। लेकिन धरातल में प्रत्याशी की स्थिति का मूल्यांकन नहीं किया।

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। यदि प्रत्याशी नहीं बदला जायेगा तो कोई कार्यकर्ता काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की भावना के अनुसार जिला अध्यक्ष से निवेदन करने आये हैं। उनके माध्यम से हम राष्ट्रिय व प्रदेश अध्यक्ष से निवेदन कर रहे हैं।

प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा

भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि बिछिया विधानसभा में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा थी। जो टिकट हुआ है उसके बाद ये सामान्य प्रक्रिया है कि कार्यकर्ता अपेक्षा करता है। इसलिए वे लोग आये हैं और अपनी बात परिवार के बीच रख रहे हैं। उन्होंने जो बात रखी है उसे मैं प्रदेश नेतृत्व को पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here