[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

88 अस्थायी कर्मचारियों को पहले की तरह वापस काम पर रखा जाएगा।
सफाईकर्मियों की 14 दिन से जारी क्रमिक हड़ताल शनिवार शाम को खत्म हो गई। नेपानगर नगर पालिका का विशेष सम्मेलन शनिवार शाम करीब 4 बजे से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मंगल भवन में आयोजित हुआ। ये कार्यक्रम करीब शाम 6.15 बजे तक चला, इसमें 4 प्रस्ताव पारित किए गए।
जिसमें आम सहमति बनी कि सेडमैप की विभागीय प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं होती तब तक काम से हटाए गए 188 अस्थायी कर्मचारियों को पहले की तरह वापस काम पर रखा जाएगा। इसके लिए नपा के प्रभारी सीएमओ राजेश मिश्रा को अधिकृत किया गया है। सेडमैप से प्रकिया पूरी करने के बाद कर्मचारियों को सेडमैप पर रखा जाएगा।
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा 13 जुलाई को एक सम्मेलन कर नपा में कार्यरत 188 अस्थायी कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया था। इसके बाद कर्मचारी 20 अगस्त से आंबेडकर चौराहे पर क्रमिक हड़ताल पर बैठे थे।
जिसके कारण नगर में हालात बिगड़ गए, जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे थे। इसे लेकर अब नपा का विशेष सम्मेलन आहूत किया गया, जिसमें 4 प्रस्ताव पारित हुए।

यह 4 प्रस्ताव हुए पारित
- नपा से हटाए गए 188 अस्थायी कर्मचारियों को वापस काम पर रखा जाएगा। इस बीच सेडमैप से रखे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हड़ताल की अवधि का वेतन दिए जाने को लेकर शासन से पत्राचार किया जाएगा।
- 60 सफाईकर्मियों के स्वीकृत पदों को भरे जाने के लिए स्वीकृति पर विचार।
- नगर पालिका परिषद नेपानगर में पूर्व से पदस्थ 12 संविदा कर्मचारी और उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देश पर नियमित किए जाने पर विचार।
- नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर ने रेलवे ओवर ब्रिज का नाम पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र दादू के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे पारित किया गया।
सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर सांसद प्रतिनिधि संजय विजयवर्गीय, विधायक प्रतिनिधि मनोज माहेश्वरी, नेता प्रतिपक्ष रमेष कैथवास, पार्षद योगेश प्रजापति, प्रदीप मिसाल, जितेंद्र पाटिल, योगिता पाटिल, पुंडलिक महाजन, सीएमओ राजेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय विजयवर्गीय सहित पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान और अन्य भाजपा नेता शामिल थे। वहीं कांग्रेस के कुछ नेता भी शामिल हुए।
[ad_2]
Source link 
 
            
