Home मध्यप्रदेश Hunger strike against the order to transfer to Indore | रेल कर्मियों...

Hunger strike against the order to transfer to Indore | रेल कर्मियों ने महाकाल को लगाई अर्जी, सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की

46
0

[ad_1]

उज्जैन22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जो पोस्ट उज्जैन से इंदौर धोखा  करके स्थानांतरित की गई है, उन्हें पुनः  उज्जैन लाए जाने तक यह आंदोलन जारी   रहेगा। - Dainik Bhaskar

जो पोस्ट उज्जैन से इंदौर धोखा  करके स्थानांतरित की गई है, उन्हें पुनः  उज्जैन लाए जाने तक यह आंदोलन जारी  रहेगा।

लोको पायलट को पदोन्नति देकर इंदौर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में रेलकर्मियों का आंदोलन जारी है। सोमवार को 8वें दिन भी रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन किया। वहीं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाते हुए रेल प्रशासन के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

इस दौरान प्रदर्शनकारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह दावा किया कि उज्जैन से पदोन्नत होकर जाने वाले 15 में से 13 लोको पायलट ने अपनी असहमति दे दी थी। जो भी कर्मचारी इंदौर गए हैं, उन्हें दबाव बनाकर आैर धमकी देकर, प्रताड़ित करके भेजा है। जबकि रेलवे कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में रेल प्रशासन के साथ इस बात पर भी सहमति बनी थी कि उज्जैन में यथास्थिति बनाए रखी जाएगी आैर किसी भी कर्मचारी को इंदौर नहीं भेजा जाएगा। जो पोस्ट उज्जैन से इंदौर धोखा करके स्थानांतरित की गई है, उन्हें पुनः उज्जैन लाए जाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया कि रेल कर्मियों के असहमति पत्र भी संयुक्त मोर्चे के पास हैं। जबकि रेल प्रशासन के अधिकारी इस बारे में भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए एक ज्ञापन रेल कर्मचारियों ने बाबा महाकाल के चरणों में भी अर्पित किया।

8 ने पदोन्नति लेने से मना किया, प्रस्ताव स्वीकार- रेल प्रशासन
रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि रेल कर्मचारियों पर कोई दबाव नहीं है। सोमवार शाम तक कुल 8 लोको पायलट ने प्रमोशन लेने से मना करते हुए अपना प्रस्ताव रेल प्रशासन को भेजा है। उनके परिवार के हित में उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here