Home मध्यप्रदेश Government employees adamant on the demands before the elections: Today they are...

Government employees adamant on the demands before the elections: Today they are on strike by taking mass leave; Memorandum submitted to SDM regarding pending demands. | आज सामूहिक अवकाश लेकर कर रहे हड़ताल; लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

37
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Barwani
  • Government Employees Adamant On The Demands Before The Elections: Today They Are On Strike By Taking Mass Leave; Memorandum Submitted To SDM Regarding Pending Demands.

बड़वानी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बड़वानी अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले आज सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय आंदोलन कर रहे है। - Dainik Bhaskar

बड़वानी अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले आज सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय आंदोलन कर रहे है।

बड़वानी अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले आज जिला कार्यालय पर जिले के अधिकारी-कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय आंदोलन कर रहे है। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल अस्के ने बताया कि हम अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

कई बार ज्ञापन दिए इसके बाद भी आज दिनांक तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसके विरोध में समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आज 25 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर है। साथ ही हम अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन बड़वानी एसडीएम को सौंपा है।

कर्मचारी पुरानी पेंशन देने की कर रहे मांग

संयुक्त मोर्चा के द्वारा मांग की जा रही है कि समस्त विभागों के क्लर्क को मंत्रालय के समान समयमान दिया जाए। एक जनवरी 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। वर्ष 2016 से बंद पदोन्नति प्रारंभ की जाए। महंगाई भत्ते का एरियर की राशि देय तिथि में दिया जाए। सहायक ग्रेड 3 का पद नाम बदलकर सहायक ग्रेड 3 कम डाटा एंट्री ऑपरेटर किया जाए।

ग्रेड पे 2400 किया जाए। अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जाए। भ्रत्य का नाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाए। साथ ही ग्रेड पे 1300 रुपए से 1800 किया जाए।

विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए

अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 को निर्धारित समय अवधि सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण सेवा समाप्त ना किया जाए। वाहन चालक का पद नाम बदलकर पायलट/व्हीकल/ऑपरेटर किया जाए। प्राथमिक शिक्षक-माध्यमिक शिक्षक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए।

वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के आपराधिक प्रकरणों में किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी न की जाए। पटवारी कैडर का ग्रेड पे 2800 किया जाए। कॉन्स्टेबल पुलिस का ग्रेड पे 1900 रुपए के स्थान पर 2400 किया जाए। सीधी भर्ती के पदों पर दिए जा रहे स्टाइपेंड और 70, 80 एवं 90 प्रतिशत के स्थान पर नियुक्ति दिनांक से संबंधित पद का वेतनमान दिया जाए।

सभी कर्मचारियों को एक हायर पे स्केल का लाभ प्रदान किया जाए।शेट्टी वेतन आयोग से उत्पन्न विभिन्न संवर्ग की वेतनमान और उन्नयन एवं विसंगतियों का हल किया जाए। वर्क चार्ज के कर्माचारियों को सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण का लाभ प्रदान किए जाए। आयोग की अनुशंसा अनुसार सभी कर्मचारियों को एक हायर पे स्केल का लाभ प्रदान किया जाए।

अधीनस्थ जिला कोर्ट के कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु देय अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। कोर्ट के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को वर्दी भत्ते का नगद भुगतान किया जाए। दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी आउटसोर्स को नियमित किया जाए।

अंशकालीन कर्मचारी-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता एवं सहयोगी तथा कोटवार कर्मचारियों को नियमित किया जाए। ग्राम रोजगार सहायकों को सहायक सचिव के पद पर जिला संवर्ग घोषित करते हुए नियमितीकरण किया जाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here