[ad_1]
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का एक मामला पिपलानी इलाके से सामने आया है। आरोपी ने इंदौर स्थित एक गांव में ले जाकर साल भर में कई बार पीड़िता का बलात्कार किया। आरोपी ने नाबालिग को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ ज्यादती की है। बताया जा रहा है कि वह कई बार पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दिया करता था। जब आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया, तब इस बात का खुलासा हो सका। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने केस दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई आनंद सिंह परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह स्कूली छात्रा है। आरोपी उसको स्कूल से आते जाते समय पीछा किया करता था। फिर बाद में वह पीड़िता से बात करने लगा। उसी दौरान विकास उसका भरोसा जीतने के लिए उसे शादी का झांसा दिया। पिछले साल नाबालिग के बगैर मर्जी आरोपी उसे इंदौर के पास गांव में ले गया। जहां उसने पीड़िता से लगातार रेप किया। जब विकास ने पीड़िता को शादी के लिए मना कर दिया तब पीड़िता ने परेशान होकर अपनी मां को अपने साथ हुए अपराध की पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने बेटी के साथ पिपलानी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
बगैर घर पर बताए ले जाता था इंदौर
विकास पीड़िता को भविष्य के सुहाने सपने दिखाकर घर पर बिना बताए इंदौर घुमाने ले जाता था। जहां से आरोपी उसे पास के गांव में ले जाकर दुष्कर्म किया करता था। पीड़िता के मना करने के बावजूद अंजाम देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को घर जाने से पहले डराकर किसी को बात न बताने को कही।
इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
घटना की जानकारी लगते ही पिपलानी पुलिस आरोपी के तलाश में जुड़ गई है। आरोपी विकास के ऊपर जबरन बलात्कार करने, मारपीट,शादी का झांसा देकर रेप करने,जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं 354, 342, 366ए, 376-2, 376-3 के अलावा 5एल 6 पॉक्सो में मामला दर्ज किया है।
[ad_2]
Source link

