[ad_1]
बुरहानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में विकासखंड स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी प्राचार्य नीना गुप्ता के संयोजन में आयोजित की गई। इसमें पांच 6 शिक्षकों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। शिक्षक संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
संगोष्ठी के निर्णायक बीईओ सुधाकर माकुंडे, सेवानिवृत्त प्राचार्य निरूपमा भारतीय व उत्कृष्ट स्कूल धूलकोट के प्राचार्य अशोक गणवीर के निर्णय के आधार पर पुरुष वर्ग में सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता संजय कुमार राऊत को प्रथम स्थान व महिला वर्ग में शासकीय हाईस्कूल पातोंडा की शिक्षक मुक्ता जायसवाल को प्रथम स्थान पर चयन किया गया। इस दौरान विजय कुमार अगनानी, प्राचार्य नीना गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
[ad_2]
Source link

