Home मध्यप्रदेश school children getting wet in rain | एबीवीपी की तिरंगा यात्रा में...

school children getting wet in rain | एबीवीपी की तिरंगा यात्रा में बच्चों के राजनैतिक इस्तेमाल का आरोप, गोंगपा ने कलेक्टर से शिकायत की

15
0

[ad_1]

बैतूल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरसते पानी में स्कूली बच्चों को तिरंगा यात्रा में शामिल करने के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नर्मदापुरम संभाग की अध्यक्ष रंजना बामने ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है। उन्होंने इसे स्कूली बच्चों का राजनैतिक इस्तेमाल बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। आमला में शुक्रवार दिन में तेज बारिश होती रही। यहां कल तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच आमला के भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे के निवास और भाजपा कार्यालय कमल कुंज से निकाली गई तिरंगा यात्रा में तीन से ज्यादा स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को शामिल कर पूरे शहर में घुमाया गया।

इस दौरान बारिश होती रहीं और बच्चे भीगते रहें। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन एबीवीपी संगठन ने किया था। बारिश को देखते हुए उन्होंने भी सलाह दी थी की यात्रा न निकाल कर एक ही जगह कार्यक्रम कर लिया जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने भी बच्चों के भीगने पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य खराब होने के कारण यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।

इधर रंजना बामने ने कहा कि एबीवीपी भाजपा का अनुषांगिक संगठन है। अगर उसे यात्रा निकालना ही था तो वह भाजपा और खुद अपने संगठन के कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर सकता था, लेकिन ऐसा न कर स्कूली बच्चों का न केवल उपयोग किया गया। बल्कि उन्हें रास्ते भर भीगने पर मजबूर किया गया। इस यात्रा में सीएम राइज स्कूल समेत कुछ निजी स्कूल के बच्चे शामिल थे।

बामने ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजनैतिक दलों और उनसे जुड़े संगठनों द्वारा स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की रैली, जुलूस और विरोध प्रदर्शन में शामिल न करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

इधर तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस बल का इंतजाम नहीं होना भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। जबकि आयोजकों ने इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। इधर, एबीवीपी के प्रांतीय पदाधिकारी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि पानी के कारण वे यात्रा स्थगित करना चाहते थे, लेकिन फिर ऐसा नहीं किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here