Home मध्यप्रदेश Harda’s eyelid is also among the 16 selected outstanding players to play...

Harda’s eyelid is also among the 16 selected outstanding players to play Kho-Kho for the country | देश के लिए खो-खो खेलने 16 चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों में हरदा की पलक भी

35
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Harda’s Eyelid Is Also Among The 16 Selected Outstanding Players To Play Kho Kho For The Country

हरदाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय खेल प्राधिकरण साईं के लिए हुआ चयन, गुजरात में मप्र का कर रहीं प्रतिनिधित्व

भारतीय खेल प्राधिकरण साईं के लिए जिले की पलक उइके का चयन खो-खो कैंप के लिए हुआ। 18 से 21 अगस्त तक देश के 16 चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों का कैम्प गांधीनगर गुजरात में आय​ोजित हो रहा है। मध्यप्रदेश से एक मात्र हरदा की खो-खो खिलाड़ी पलक मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) से चयन हुआ है। पलक ने बताया कि मैं 13 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में भाग लिया है। मैं नियमित अभ्यास करती हूं।

इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, खेल प्रकोष्ठ संयोजक विक्रांत अग्रवाल, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, समन्वयक सलमा खान आदि ने हर्ष जताया।

परिवार की आर्थिक स्थित खराब, जन सहयोग से खेल रही पलक के घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं हैं। लेकिन खेल के प्रति लगन देखकर जन सहयोग से खेलती आ रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण कभी खेलों में पिछड़ना नहीं पड़ा।

पलक ने बताया कोच, शिक्षक और अन्य के सहयोग से लगातार बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रही हूं। ट्रेवल खर्च, खेल के लिए अन्य उपयोगी सामान, जूते आदि लोग सहयोग से देते हैं। पलक के पिता नारायण प्रसाद उइके प्राइवेट स्कूल नकवाड़ा में शिक्षक हैं। आय बहुत कम है। दो छोटी बहने भी हैं। मां गृहिणी है। 10 साल की उम्र से खो-खो खेल रही हैं। छोटी बहन प्रिंसी 5वीं कक्षा में हैं वह भी अच्छी खो-खो खिलाड़ी है। राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयनित हो चुकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here