Home मध्यप्रदेश BJP candidates fixed in Multai and Bhainsdehi | उम्मीदवारों की सूची में...

BJP candidates fixed in Multai and Bhainsdehi | उम्मीदवारों की सूची में चंद्रशेखर और महेंद्र का नाम, दो-दो बार विधायक रहे दोनों

38
0

[ad_1]

बैतूल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंद्रशेखर देशमुख और महेंद्र सिंह चौहान - Dainik Bhaskar

चंद्रशेखर देशमुख और महेंद्र सिंह चौहान

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारी की शुरुआत कर दी है। यहां भाजपा ने 39 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें बैतूल के मुलताई और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के नाम को हरी झंडी दे दी गई है। यहां मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख और भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान को उम्मीदवार बना दिया गया है। इसके साथ ही जिले में भाजपा के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो गई हैं। इन उम्मीदवारों को अब अपने इलाकों में चुनावी तैयारी करने का पूरा-पूरा समय मिल गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा आज जारी की गई मध्य प्रदेश के 39 उम्मीदवारों की सूची में चंद्रशेखर देशमुख को शामिल किया गया है। चंद्रशेखर देशमुख मुलताई और मासोद विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। तिलहन उत्पादक सहकारी समिति परसोडी से सन 1983 में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले चंद्रशेखर देशमुख ने पहली बार मासोद विधानसभा क्षेत्र से 11वीं विधानसभा में कदम रखा था। उन्होंने उस समय मंत्री रहे राम जी महाजन को हराया था। उसके बाद हुए 2013 के चुनाव में चंद्रशेखर देशमुख ने सुखदेव पांसे को 31860 वोटों से शिकस्त दी थी। दो बार वे मुलताई और मासोद विधानसभा सामान्य सीट से विधायक चुने गए। 2018 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर यहां से राजा पंवार को उम्मीदवार बनाया था लेकिन राजा यह सीट नहीं बचा सके।

चंद्रशेखर देशमुख

चंद्रशेखर देशमुख

9 फरवरी 1956 को जन्मे चंद्रशेखर देशमुख पार्टी के कई पदों पर रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत 1983 में तिलहन उत्पादक सहकारी समिति परसोडी से की थी । उसके बाद वह 1988 में हिरड़ी के सरपंच चुने गए। पार्टी ने उन्हें 1994 में मंडल महामंत्री बनाया था। उसके 2 साल बाद वे मंडल अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए। यही नहीं जिला पंचायत में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 2005 में वे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने।

दो बार विधायक रहे महेंद्र

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूरे विधायक महेंद्र सिंह चौहान पर एक बार फिर विश्वास जताया है। उन्हें पार्टी ने यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस आदिवासी सीट से महेंद्र सिंह पहले भी दो बार विधायक चुने जा चुके है। आदर्श धनोरा निवासी महेंद्र पूर्व विधायक केशरसिंह के पुत्र है। इसके पहले महेंद्र 2003 और 2013 में विधायक चुने गए थे। 2003 में उन्होंने कांग्रेस के रामा ककोड़िया को शिकस्त दी थी। जबकि 2013 में उन्होंने मौजूदा विधायक धर्मूसिंह को हराया था। पार्टी ने उन्हें 2018 में भी उम्मीदवार बनाया था।लेकिन वे धरमू से 13 हजार वोटो से चुनाव हार गए थे। 2008 में भी उन्हे 6 हजार वोटो से शिकस्त मिली थी। माना जा रहा था की इस बार पार्टी यहां से सेल्टेक्स अधिकारी हेमराज बारास्केर को उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। यहां से राहुल चाहौन भी दावेदारी कर रहे थे।।

महेंद्र सिंह चौहान

महेंद्र सिंह चौहान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here