[ad_1]
आशीष सोनी.इंदौर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हम सब ने आज यह ठाना है, आजादी को अमर बनाना है…इसी संकल्प के साथ श्री अग्रसेन विद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री अग्रसेन विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व संस्थापक अध्यक्ष रसनिधि कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी को सर्वधर्म समभाव से रहना चाहिए। आजादी के अमृत काल में हम राष्ट्र की एकता और समृद्धि में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प करें।
संस्था की प्राचार्य मृदुला पाटनी ने सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सोचती हूं कि- हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है याद दिलाना। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें वसुधैव कुटुंबकम् की याद दिलाते हुए बिना किसी मतभेद के एकजुट होकर रहने की बात कहते हैं। इसलिए हमें अपने बड़ों की बातों को सिर्फ सुनना नहीं है, उन्हें आगे भी बढ़ाना है। हमारे अग्रसेन विद्यालय में बच्चे शिक्षक सभी एक कुटुंब की तरह रहते हैं उनमें किसी तरह की दुर्भावना नहीं है। इस पुनीत पर्व पर मां भारती के वीर सपूतों को शत-शत नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को घर-घर पहुंचाना है और पुराने संस्कारों को न छोड़ते हुए नई विचारधारा को अपनाना है।

झंडा फहराते रसनिधि कुमार गुप्ता।
देश की रक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करें
विद्यालय की उप्राचार्य मीनल सोले ने कहा कि एक टीचर होने के नाते हम सभी का कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने देश के भावी नागरिक यानि नौनिहालों को देश की रक्षा के प्रति जागरूक करें, दृढ़ निश्चयी एवं मजबूत बनाएं। उनमें देश के प्रति ऐसा जज्बा हो कि 2047 में जब देश आजादी का 100वां साल मनाएं उस समय भारत विश्व की सर्वोच्च शक्ति बन जाए। हम तो यह भी चाहते हैं कि जल्द ही हमारे हाथों में दुनिया के सबसे विकसित भारत का झंडा हो।
संस्था की शिक्षिका भारती चौहान ने “कर चले हम फिदा” गीत की प्रस्तुति दी। देश वंदना “लहर- लहर लहराए तिरंगा” की प्रस्तुति भी सराही गई। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विभाग की इंचार्ज वीणा फड़नीस ने किया।
[ad_2]
Source link



