Home मध्यप्रदेश Congress National President Mallikarjun Kharge will come to Sagar on 22 |...

Congress National President Mallikarjun Kharge will come to Sagar on 22 | कजलीवन मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित, डेढ घंटे सागर में रूकेंगे, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

34
0

[ad_1]

सागर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगमन को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगमन को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। वे 22 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे सागर पहुंचेंगे। सागर में 12 बजे वे कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। सभा संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे सागर में करीब डेढ घंटे रूकेंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सागर आगमन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कजलीवन मैदान में होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया की बैठक रखी गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों को जवाबदारी सौंपी गई। साथ ही आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजनता को शामिल करने की अपील की गई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, रेखा चौधरी, माधवी चौधरी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, आरआर पारासर, प्रेम नारायण चौबे, अवदेश सिंह, जितेंद्र खटीक पार्षद, कमल चौधरी, हेमंत लारिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here