[ad_1]
खंडवा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छाया मोरे ने थामा भाजपा का दामन।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव की खास समर्थक और पंधाना सीट से पूर्व प्रत्याशी छाया मोरे ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। छाया के साथ करीब 200 कार्यकर्ता है, जो कांग्रेस में सक्रिय यादव गुट के है। भाजपा ज्वाइन करने वाले कार्यकर्ताओं में पंधाना के अलावा मांधाता और भीकनगांव विधानसभा के लोग भी शामिल है।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के पीछे वजह छाया मोरे का टिकट की दावेदारी में सेकंड नंबर पर होना है। उन्हें एहसास हो गया था कि पहले नंबर पर उनकी धुर्रविरोधी रूपाली बारे है, बारे ने 2018 में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा था। यहींं कारण है कि छाया मोरे को हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय लड़कर रूपाली बारे ने 26 हजार वोट हासिल किए थे। उनके पिता नंदु बारे ने कांग्रेस के टिकट पर 2008 और 2013 का चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों के सामने हार मिली। इधर, छाया मोरे ने दावा किया है कि उनके साथ 200 से ज्यादा कार्यकर्ता है। भोपाल के लिए वे लोग 23 गाड़ियों में रवाना हुए थे। भाजपा ने छाया को पंधाना या भीकनगांव से टिकट देने का आश्वासन दिया है।
[ad_2]
Source link 
 
            
