Home मध्यप्रदेश खंडवा में महादेवगढ़ मंदिर जा रहे थे कांवड़िये, वाहनों में तोड़फोड़; फिलहाल...

खंडवा में महादेवगढ़ मंदिर जा रहे थे कांवड़िये, वाहनों में तोड़फोड़; फिलहाल शांति | Stone pelting, lathicharge in Jai Hindu Rashtra Kanwar Yatra

39
0

[ad_1]

खंडवा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांवड़ यात्रा निकलने के बाद दिखाई दिए पत्थर के टूकड़े और लाठीयां। - Dainik Bhaskar

कांवड़ यात्रा निकलने के बाद दिखाई दिए पत्थर के टूकड़े और लाठीयां।

खंडवा में शहर भ्रमण कर रही जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा में पथराव हो गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया और यात्रा में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। नतीजा यह रहा कि चंद मिनटों में मामला शांत हो गया। इसके बाद कांवड़िये महादेवगढ़ मंदिर की तरफ बढ़े। मामला मुस्लिम बहुल क्षेत्र कहारवाड़ी का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यात्रा में शामिल हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने ही पत्थर तोड़कर अशांति की स्थिति पैदा की थी।

इधर, पथराव के चलते तहसीलदार का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं तीन से चार बाइक में तोड़फोड़ हुई है। पुलिस चौकी के ठीक सामने ऐसे हालात पैदा हुए। गलती जिम्मेदार अफसरों की है, संवेदनशील इलाकों होने के बावजूद कांवड़ियों को महज 100 मीटर एरिया में दो घंटे तक का समय दिया गया। करीब दस डीजे वाहनों के साथ चार हजार कांवड़िये यात्रा में शामिल थे। यात्रा के दौरान पुलिस अफसरों ने मामले में ढ़ील बरत दी। हालात यही हुए कि अचानक पथराव की स्थिति पैदा हो गई। पत्थर किधर से आए, यह अज्ञात है। हालांकि ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही थी, प्रशासनिक जांच में वास्तविकता सामने आ जाएगी।

जलेबी चौक पर पहुंचे कलेक्टर अनूपसिंह।

जलेबी चौक पर पहुंचे कलेक्टर अनूपसिंह।

पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर

सावन सोमवार होने की वजह से ओंकारेश्वर में भी भारी तादाद में श्रद्वालु पहुंचे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ओंकारेश्वर में है। वहीं शहर में कांवड़ यात्रा की निगरानी एडिशनल एसपी सीमा अलावा कर रही थी। सीएसपी पूनमचंद यादव, एसडीएम अरविंद चौहान नेतृत्व कर रहे थे।

पथराव के दौरान अधिकांश अफसर पुलिस चौकी के पास बैठे हुए थे। इसी का फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया। हालांकि हालात गंभीर होते, इसके पूर्व ही पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। इधर, सूचना मिलते ही कलेक्टर अनूपकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से बात की। धारा 144 लागू करने के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

मोटरसाइकिल सहित एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

मोटरसाइकिल सहित एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here