[ad_1]
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आशापुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने ली बैठक।
खंडवा में शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को गांधी भवन में सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिला प्रभारी कैलाश कुंडल ने भाजपा हर विधानसभा सीट पर कई बोगस मतदाताओं के नाम जुड़वाकर चुनाव जीतती है। इसलिए कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची पर काम करें। बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतने से हमे कोई नहीं रोक सकता। कोई भी नेता या कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष के लिए कार्य ना करते हुए पार्टी के लिए कार्य करें।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश के युवाओं की सोच में बदलाव हुआ है। आज लोग धार्मिक मुद्दों पर नही, रोजगार, व्यवसाय, महंगाई पर जवाब सुनना चाहते हैं। कर्नाटक के चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण है। विधानसभा का टिकट तय करना हमारा काम नही है, वो पार्टी हाईकमान सर्वें के आधार पर तय करेगी। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजेगी उसे जितना हमारी सबकी जवाबदारी है।
मिश्रा बोले- वोटर लिस्ट से नाम हटवाने, जुड़वाने का काम करें
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा ने कहा, चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़ा कार्य है मतदाता सूची का अवलोकन करना एवं मतदाता सूची में जो मतदाता वार्ड से या शहर से बाहर चला गया है, उनका नाम हटवाना एवं नए मतदाता का नाम जुड़वाना। नाम जुड़वाने तो बड़ा आसान है पर नाम हटवाने के लिए प्रशासन प्रमाण मांगता है, जिन मतदाता की मृत्यु हो गई है या शहर छोडकर बाहर चले गए है, उनके नाम हटवाने के लिए घर-घर जाकर परिवार से मिलना चाहिए। प्रमाण लेकर उनके नाम हटवाने के लिए हमने जो बीएलए बनाए है, वह इस कार्य में जुट जाएं।

गांधी भवन में बैठक।
ओझा ने कहा, चुनाव पास में है, इसलिए एकजुट हो जाओ
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है लेकिन इसके लिए सारे नेताओं को एकजुट और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सघन कार्य करना पड़ेगा। भाजपा गुटबाजी से जूझ रही है, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। मतभेद हो सकते है पर किसी मे भी मनभेद नही होना चाहिए। चुनाव बहुत नजदीक है, सभी नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की शक्ति से ही संगठन मजबूत होता है। सभी नेता एवं कार्यकर्ता नारी सम्मान योजना के ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाएं।
इधर, ओझा ने हरसूद विस में कार्यकर्ताओं से कहा- डरना मत
जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने रविवार को हरसूद विधानसभा के अंतर्गत खालवा एवं रोशनी ब्लाक के मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों की बैठक बुलाई। जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करने के लिए सभी को जवाबदारी सौंपी गई। ओझा ने कहा, जनता से अधिक से अधिक संपर्क कर इस बार 2023 विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करें। इस दौरान मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया, खालवा ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंवार, रोशनी ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनसिंह, आरएन ठाकुर, सुखराम सालवे, मुकेश दरबार सहित अन्य मौजूद थे।
[ad_2]
Source link

