[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- The Dead Body Of A Young Man Was Found Hanging On A Tree Two Days Ago He Had Left Home For The Market, There Was A Possibility Of Dying In A Love Affair.
बैतूलएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

भीमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम खाटा पानी निवासी एक 21 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को पेड़ पर लड़का हुआ मिला। जिसका शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भीमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खाटा पानी निवासी अल्केश पिता शंभूदयाल धुर्वे (21) गुरुवार को भीमपुर बाजार भी आया था। शाम के समय घर से खाना खाकर गांव में जाने का कहकर निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। युवक अपने परिवार से अलग रहता था। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह खेत पर जाते समय उसके पिता शंभू दयाल ने महुआ के पेड़ से उसे गर्दन में रस्सी से फांसी पर मृत अवस्था में लटका देखा। तब उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर तरन्नुम खान भीमपुर चौकी प्रभारी एस आई कमलेश रघुवंशी एवं सहायक उपनिरीक्षक मुलायम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के मुंह आंख एवं पूरे शरीर पर चीटियां लग गई थी। शरीर में जहां-तहां से खून भी निकला था। शव का पीएम आज सीएचसी चिचोली में कराया गया। भीमपुर चौकी प्रभारी कमलेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसी के आधार पर आगे विवेचना होगी।
प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका
सूत्र बताते हैं कि मृतक युवक 12वीं तक पढ़ा है। कुछ दिन इंदौर पीथमपुर में जाकर उसने काम भी किया था। कुछ दिनों से वह गांव में ही रह रहा था। परिवार से अलग घर में पास ही के दूसरे घर में रहता था। बताते हैं कि वह रात्रि में मोबाइल पर किसी से घंटों बात करते रहता था। यही नहीं मोबाइल में पासवर्ड डालकर हमेशा लाक रखता था। मृतक युवक के हाथ पर पहले हुई सेल्फ इंजरीके भी निशान थे।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रेम प्रसंग के कारण यह कदम उठाया है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल उसके घर से जब्त किया है। मोबाइल के डेटा देखने पर कुछ खुलासा होने की संभावना है।
[ad_2]
Source link



