Home मध्यप्रदेश पार्षद पति को मिली मंडल की कमान, जिलाध्यक्ष की शिकायत पड़ी महंगी...

पार्षद पति को मिली मंडल की कमान, जिलाध्यक्ष की शिकायत पड़ी महंगी | Councilor’s husband got the command of the division, the complaint of the district president was costly

33
0

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास नारोलिया। - Dainik Bhaskar

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास नारोलिया।

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में नियुक्ति और पद से हटाने का कार्य तेजी से जारी है। नर्मदापुरम में भी गुरुवार को दो मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के बेटे विकास नारोलिया को हटाकर पार्षद पति को रोहित गौर को मंडल की जिम्मेदारी दी है। पिपरिया ग्रामीण मंडल में खूबचंद रघुवंशी को हटाकर प्रशांत रघुवंशी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ महीने पहले बनवारी गांव से सरपंच व मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी के अपने 25 साथियों के साथ सामूहिक इस्तीफा वायरल हुआ था। जिसमें जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल से प्रताड़ित होकर इस्तीफा देने की बात लिखी थी। हालांकि इस्तीफा का पत्र फर्जी निकला था।

इधर नर्मदापुरम नगर मंडल में नया अध्यक्ष बनने से कई सवाल खड़े हो रहे है। अगले 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारोलिया भाजपा से चुनाव में दावेदारी कर सकती है। ऐसे में चुनाव से पहले उनके बेटे को अचानक पद से हटाएं जाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

रोहित गौर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

रोहित गौर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

मंडल अध्यक्ष बोले मैंने स्वयं इस्तीफा दिया

इस मामले में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास नारोलिया से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे हटाया नहीं गया, मैंने स्वयं एक महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा मौखिक था, वो इसलिए कि मम्मी प्रदेशाध्यक्ष है। उनका कार्य क्षेत्र बड़ा है। साथ ही परिवार की जिम्मेदारी भी है। परिवार की जिम्मेदारी और मम्मी का कार्य संभालना था, इसलिए मैंने मौखिक तौर पर मंडल अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कहीं थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here