[ad_1]
आलीराजपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार ने ‘लाडली बहना योजना शुरू की है। इसके बाद कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। इसके बाद कांग्रेस भी मतदाताओं को लुभाने के लिए वादे कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस ने ‘नारी सम्मान योजना’ लॉन्च की है।
जिला मुख्यालय पर रामदेव वाटिका में दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नारी सम्मान योजना लागू करेंगे। इसमें प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए एवं रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।
विधानसभा चुनाव देखते हुए झाबुआ-अलीराजपुर जिले की प्रभारी एवं पूर्व सांसद नटराजन ने समाधि स्थल पर संबोधित किया। इस अवसर पर जिलेभर के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता, पंच-सरपंच सहित अलीराजपुर, जोबट, खट्टाली, कट्ठीवाड़ा, सोंड़वा, आजाद नगर, नानपुर, आंबुआ क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

पार्टी की एकजुटता और सक्रियता पर जोर
कार्यक्रम में युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश पटेल, महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस प्रभारी प्रभु प्रकाश राठौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर ने संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और सक्रियता पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद सुश्री नटराजन ने जिले के बूथ स्तर-मंडलम अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों एवं कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। नटराजन ने कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर मेहनत कर पार्टी संगठन की सक्रियता और मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान सुश्री नटराजन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सह प्रभारी प्रभारी मधु हीरोड़कर, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, महिला कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री रीना चौहान, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष हजरीबाई अजनार, जिला महासचिव सुरपाल अजनार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण कमलेश पचाया, लईक भाई, हरदास भाई, कमरू अजनार, हरीश भाबर, ऊषान गरासिया, सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, आदिवासी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश चौहान, युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा, कांग्रेसी नेता राजेंद्र टवली, सुरेश साऱड़ा, रमेश रावत, महेंद्र रावत, सुल्तान खत्री, मुकेश गुप्ता, सिराजुद्दीन पठान, दिलीप पटेल, अजहर चंदेरी, हमीद खान, रमिलाबेन, इरसाद खान, पार्षदगण पुष्पराज पटेल, प्रियंका पटेल, पल्लवी पंवार, सुनीता राठौड़, धनसिंह चौहान, ईरफान मंसूरी, पिंटू राठौड़, मनीष चौहान सहित बड़ी संख्या में शहरी-ग्रामीण क्षेत्र की महिला-पुरुष उपस्थित थे।

[ad_2]
Source link

