Home मध्यप्रदेश Indore News:इंदौर जिलाधीश ने किया अभ्यास मंडल की 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के...

Indore News:इंदौर जिलाधीश ने किया अभ्यास मंडल की 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण – Dm Inaugurated The Invitation Letter For The 62nd Summer Lecture Series Of The Abhyas Mandal

37
0

[ad_1]

DM inaugurated the invitation letter for the 62nd summer lecture series of the abhyas mandal

इंदौर जिलाधीश ने अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण किया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैचारिक मशाल को निरंतर जलाए रखने वाली संस्था अभ्यास मंडल ने आज (मंगलवार) अपनी 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण प्रेस क्लब में संपन्न कराया, जो इंदौर के जिलाधीश टी इलैयाराजा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभ्यास मंडल समाज के लिए हमेशा सजग और सतर्क रहता है, निरंतर चलता रहता है चाहे वह नदी पुनर्जीवन की बात हो या पर्यावरण की या अन्य विषय की। यह सबसे पुरानी संस्था है जो दो पीढ़ियों का अनुभव अपने साथ लेकर देश के लिए कार्य कर रही है, इसके संस्थापकों ने देश की आजादी के आंदोलन को देखा होगा, निश्चित रूप से उनका अनुभव आज शहर को मिल रहा है। उन्होंने आमंत्रण पत्र का लोकार्पण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर इस अवसर पर मुकुंद कुलकर्णी सचिव, मोहिते वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कोठारी के अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें अशोक बड़जात्या, अरविंद तिवारी अजीत सिंह नारंग, डॉ. पल्लवी,  ग्रीष्मा त्रिवेदी, स्वप्निल कोठारी, हरे राम बाजपेई, नमिता दुबे, श्याम सुंदर यादव, आलोक खरे, जयदीप कर्णिक, ज्योति संजय जोशी, प्रोफेसर वंदना, प्रोफ़ेसर अर्पण जैन प्रमुख रहे। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन माला ठाकुर ने किया और 13 तारीख से 20 तारीख तक होने वाली ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला का विस्तृत विवरण डॉ मनीषा गौर ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत शफी शेख, प्रकाश शर्मा और वैशाली खरे ने किया। अंत में आभार अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here