[ad_1]
सागर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पेड़ पर शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बड़ा करीला क्षेत्र के कमेला के पास लगे पेड़ पर शव फंदे पर लटका हुआ है।
जानकारी मिले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा बनाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान संत रविदास वार्ड बड़ा करीला निवासी हेमराज पुत्र रामप्रसाद बंसल उम्र 45 साल के रूप में हुई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। रविवार की सुबह वह घर से काम पर निकला था। मृतक ने आत्महत्या क्यों की किसी को पता नहीं है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले में पुलिस परिवार वालों के बयान लेगी।
[ad_2]
Source link



