Home मध्यप्रदेश एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, जाने क्यों मनाई जाती है ईद? |...

एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, जाने क्यों मनाई जाती है ईद? | Greeting each other with a hug, don’t know why Eid is celebrated?

38
0

[ad_1]

सीधी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी जिले के साथ-साथ सिहावल में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के खत्म होने पर ईद मनाई जाती है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है, जिसमें खासतौर पर सेवईयां और कई मिठाइयां बनाई जाती और बांटी जाती हैं।

हिजरी कैलेंडर (उर्दू कैलेंडर) के अनुसार ये त्योहार दसवें महीने (शव्वाल), शव्वाल उल-मुकरर्म की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस साल ईद 22 अप्रैल को पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। देशभर में इसकी रौनक है।

क्या है ईद से चांद का नाता

ईद-उल-फितर का नाम सुनते ही ईद के चांद का जिक्र होता है। रमजान के 30 रोजे रखे जाते हैं, आखिरी रोजे के दिन शाम के वक्त ईद का चांद दिखाई देता और इस चांद के दीदार के बाद अगले दिन ईद होती है। चांद देखकर सभी का मन खुशी से भर जाता है। ईद का ये चांद साल में सिर्फ दो बार दिखाई देता है। एक ईद-उल-फितर पर और दूसरा ईद-उल-जुहा पर जिसे हम बकरीद भी कहते हैं। कहा जाता है कि ईद के चांद को देख कर जो भी मुराद मांगी जाए वो पूरी होती है। ईद का चांद बेहद खूबसूरत होता है और इसकी मिसालें हर जगह दी जाती हैं। जब चांद दिखता है तभी रमजान का महीना खत्म होता है। उर्दू कैलेंडर हिजरी संवत चांद पर आधारित है। हिजरी संवत का कोई भी महीना नया चांद देखकर ही शुरू होता है। इसी तरह रमजान का नौंवा महीना खत्म होने पर शव्वाल के पहले दिन के चांद को देखकर ही ईद मनाई जाती है।

क्यों मनाई जाती है ईद?

कुरान के मुताबिक इसी दिन पैगम्बर हजरद मुहम्मद ने बद्र के साथ लड़ाई की और उसमें जीत हासिल की। इसी खुशी में पहली बार 624 ईस्वी में ईद मनाई। तब से हर साल प्रेम और सद्भावना के साथ सभी मुस्लिम ईद मनाते हैं।

कुरान की कहानी के अनुसार अरब में पैगम्बर हजरद मुहम्मद ने देखा कि हर एक व्यक्ति एक दूसरे से अलग हो रहा है और दो भागों में बंट गया है। सबको एकजुट करने के लिए एक नियम बनाया, जिसे सब मानेंगे और उसे रोजे का नाम दिया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन हम न कुछ खाएंगे न पिएंगे जिससे हमें भी ये पता हो कि एक भूखे और गरीब व्यक्ति का जीवन कैसा होता है। इससे हम में त्याग और बलिदान की भावना आएगी और दुख भोगने की शक्ति मिलेगी। उन्होंने जकात-उल-फितर का भी रास्ता बताया जिसे जकात करना या दान करना भी कहा जाता है।

भाईचारे के साथ मनाया ईद का पर्व

सिहावल चौकी प्रभारी फूलचंद बागरी के नेतृत्व में सिहावल क्षेत्र में ईद की नवाज अदा हुई और भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। और सिहावल क्षेत्र के सभी ईदगाह में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो पुलिस अपनी नजर बनाए रखी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here