[ad_1]
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।
भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। अब सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक ही स्कूल संचालित होंगे। गर्मी के चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। हालांकि, 1 मई से स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा।
यह आदेश सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। जानकारी के अनुसार, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई से संबंध शालाओं पर आदेश तत्काल प्रभावित से लागू होगा। यानी, शनिवार से ही स्कूलों की टाइमिंग बदली हुई रहेगी। आदेश में कहा गया है कि गर्मी का असर बढ़ रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद स्कूल में अध्यापन कार्य होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अब स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक रखा जाना तय किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय के अनुसार यथावत रहेगा।
अभी दोपहर डेढ़ बजे तक लग रहे स्कूल
वर्तमान में कई स्कूल दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित हो रहे हैं। इस कारण बच्चे घर दोपहर 3 बजे तक पहुंच पाते हैं। गर्मी के चलते उन्हें खासी परेशानी होती है।

कलेक्टर ने 21 अप्रैल को स्कूलों की टाइमिंग के संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रदेश में कई जिलों में बदली जा चुकी टाइमिंग
प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर, उज्जैन, शहडोल आदि जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है। कहीं स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तो कहीं सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं।
[ad_2]
Source link

