Home मध्यप्रदेश अजय जामवाल ने कहा- योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से करें...

अजय जामवाल ने कहा- योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से करें संपर्क | Ajay Jamwal said- contact the beneficiaries who take advantage of the scheme

24
0

[ad_1]

धार39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव में महज अब कुछ माह ही शेष हैं। जिसको देखते हुए भाजपा में संगठन स्तर के नेता अब लगातार जिलों का प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय नेताओं से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर के समय भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एक दिवसीय प्रवास सहित संवाद के तहत धार पहुंचे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिले के मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर मार्गदर्शन किया। इससे पूर्व भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की, और दीप प्रज्ज्वलित किया। पार्टी के संभागीय संगठन सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भी बैठक को संबोधित किया।

ठाकरे के परिजनों से की मुलाकात

धार प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के निवास रघुनाथपुरा पहुंचे, उनकी भाभी आशा श्रीकांत ठाकरे व परिजनों से चर्चा कर कुशाभाऊ ठाकरे चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं, जो मुझे आज कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मस्थली के दर्शन का सौभाग्य मिला। इसके बाद कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी है। मेरा मानना है कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा दायित्व होता है। आप सभी भाग्यशाली हैं कि आप भाजपा के कार्यकर्ता है। आप की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारे लिए अमृत काल चल रहा हैं। आज एक चिंतन का विषय भी हैं कि जहां हमारी विचारधारा की सरकार नहीं है। वहां हमें अपनी विचार धारा की सरकार बनाने की आवश्यकता है। हमें पार्टी का विस्तार करना है, तो बूथ विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य हमें करना पड़ेगा, इसके लिए सभी कार्यक्रम अब बूथ पर ही आयोजित किए जाए।

लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए आज
अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है। आज 60 प्रतिशत लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में राशि दी जा रही है। 81 करोड़ लोगों को हम नि:शुल्क राशन दे रहे हैं। वहीं, हमारी प्रदेश सरकार दिन रात अंत्योदय के कार्य में लगी हुई है। इसके लिए हम लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाना पड़ेगा, जिससे उन्हें भी मालूम हो कि तमाम सुविधाएं भाजपा की सरकार द्वारा दी जा रही है। बैठक में कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक नीना वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने दूसरे सत्र में जिले के वरिष्ठ नेताओं से उनकी कुशल क्षेम पूछते हुए संगठनात्मक प्रशासनिक व अन्य विषयों पर सुझाव मांगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के निवास पर पहुंचे, और वहां जिले की राजनीतिक गतिविधियों के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here