Home मध्यप्रदेश भविष्य निधि के लेखपाल और सहकारी बैंक के बाबू पर केस दर्ज...

भविष्य निधि के लेखपाल और सहकारी बैंक के बाबू पर केस दर्ज | Lokayukta filed an FIR against the Accountant of the Provident Fund and the Babu of the cooperative bank.

28
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Lokayukta Filed An FIR Against The Accountant Of The Provident Fund And The Babu Of The Cooperative Bank.

उज्जैन42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फरियादी शंकरलाल योगी। - Dainik Bhaskar

फरियादी शंकरलाल योगी।

लोकायुक्त उज्जैन ने जीपीएफ व पेंशन चालू करने के नाम पर सेल्स मेन से रिश्वत की मांग करने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन के लेखापाल एवं जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी को लोकायुक्त में शिकायत की भनक लग गई थी। दोनों के द्वारा रिश्वत की मांग की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद दोनों पर मामला दर्ज किया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि दिनांक 29.03.2023 को आलोट निवासी शंकरलाल योगी जिला रतलाम द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी, जिसमें फरियादी योगी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक आलोट में सेल्समैन के पद पर कार्य करता था। शारीरिक परेशानी के कारण वर्ष 2022 में नौकरी छोड़ दी थी। मेरे द्वारा जीपीएफ व पेंशन चालू करने के लिये मैं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लेखापाल अशोक शर्मा और जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू चंचल दावरे से मिला तो अशोक शर्मा ने 5 हजार रुपए व चंचल दावरे द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की।

आवेदक शंकरलाल योगी की शिकायत पर निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा तस्दीक की गई एवं आरोपी चंचल दावरे और अशोक शर्मा द्वारा रिश्वत मांग की रिकॉर्डिंग कराई गई। आवेदक शंकरलाल योगी द्वारा बताया गया कि अशोक शर्मा एवं चंचल दावरे को लोकायुक्त में की गई शिकायत की शंका हो गई है एवं उन्होंने रिश्वत के पैसे नही लेने एवं फ्री में काम करने का बोला है।

आरोपियों द्वारा आवेदक से रिश्वत मांग पर आवेदक की शिकायत सही पाने पर व आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर आरोपी अशोक शर्मा, लेखापाल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन व चंचल दावरे, बाबू जिला सहकारी बैंक आलोट जिला रतलाम के विरूद्ध 00/07/2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here