Home मध्यप्रदेश इमलीखेड़ा चौक से दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 14 किलो गांजा जब्त,1...

इमलीखेड़ा चौक से दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 14 किलो गांजा जब्त,1 लाख 65 हजार 590 रूपए का मशरूका बरामद | Kotwali police arrested two smugglers from Imlikheda Chowk, seized 14 kg 500 grams of ganja, recovered Rs 1 lakh 65 thousand 590

22
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Kotwali Police Arrested Two Smugglers From Imlikheda Chowk, Seized 14 Kg 500 Grams Of Ganja, Recovered Rs 1 Lakh 65 Thousand 590

छिंदवाडा42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक और युवती को कोतवाली पुलिस ने इमलीखेड़ा चौक के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 14 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। टीआई सुमेर सिंह जगेत के मुताबिक कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नागपुर से गांजा लेकर आ रहे सुरलाखापा निवासी प्रियंका पिता महेश नागेश उम्र 26 साल, एवं आशीष नागेश निवासी ग्राम छाताकला थाना बटकाखापा को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के पास से दो सूटकेस बरामद किए गए है जिसमें गांजा भरा हुआ था।

पुलिस की माने तो दरअसल दोनों ही आरोपी नागपुर की तरफ से बस से गांजा लेकर छिंदवाड़ा आए थे, वही वह दोनों इमली खेड़ा चौक में बस से उतर कर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी मुखबिर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद इमली खेड़ा के आगे बैतूल बाईपास तिगड्डा पर मुखबिर के बताए अनुसार घेरा बंदी कर पकड़ा गया ।

जिनकी तलाशी लेने पर प्रियंका नागेश पिता महेश नागवंशी निवासी सुरला खापा थाना हर्रई के पास से एक सूटकेस में 9 किलो 500 ग्राम गांजा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल,नगद राशि 390 रूपए , जबकि आरोपी आशीष नागेश निवासी ग्राम छाता थाना बटकाखापा के कब्जे से एक सूटकेस में 5 किलो गांजा, स्क्रीन मोबाइल नगदी राशि 200 मिली। जिन्हे विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त गांजा 14 किलो 500 ग्राम जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों के पास पुलिस ने मोबाईल और नकदी राशि समेत कुल 1 लाख 65 हजार 590 रूपए का मशरूका बरामद किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here