Home मध्यप्रदेश संजीवनी क्लीनिक के साथ होगा वार्डों का विकास | : Municipal government’s...

संजीवनी क्लीनिक के साथ होगा वार्डों का विकास | : Municipal government’s budget presented: Wards will be developed along with Sanjivani Clinic

37
0

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट मंगलवार को नगर पालिका परिषद में पेश किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष में नगर पालिका के समस्त आय 73 करोड़ 76 लाख 57 हजार तथा कुल खर्च 73 करोड़ 74 लाख 75 हज़ार राशि के साथ ही कुल बचत 1 लाख 82 लाख 82 हजार का बजट नगरपालिका ने पेश किया।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह हाडा, सहित नगर के सभी पार्षदों की मौजूदगी में पेश हुए इस बजट में जहां नगर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। नगर को एक संजीवनी क्लीनिक के साथ ही प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के कार्यों की सौगात भी बजट में शामिल की गई है।

नगर पालिका के सभागृह में आयोजित बैठक में लेखापाल हरिओम शर्मा ने बजट का वाचन कर नगर परिषद के सामने पेश किया, जिसमें वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों का लेखा-जोखा व नगरपालिका के माध्यम से शहर को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए बजट पेश किया।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष रुकमणी ओपी शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वा पार्षद राजेश खरे, पार्षद संजय गुप्ता, कमाल खान, बेबी विजय पाल सिंह भाटी, भावना नवनीत शर्मा, प्रकाश केपी पवार, शीला दीपेंद्र सिंह चौहान, पूजा सचिन मौर्य, मोहित तंवर, सरोज राजेंद्र कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि पांचू दांगी, के साथ ही अन्य पार्षद गण सीएमओ बीडी कतरोलिया के साथ ही नगरपालिका का अमला मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here