[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- MP Government Determined To Make Women Self reliant, Sisters Will Be Empowered By Ladli Bahna Yojana
रीवा34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम
रीवा जिले के महमूदपुर की शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में नववर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति मौजूद रहे। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने हिंदू नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि जिस तरह से हम पेड़-पौधों की सुरक्षा और रक्षा करते हैं। उसी तरह से मनगवां की धरती ने मेरी रक्षा कर मुझे पाला-पोसा है। आज मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं कर रही है। 25 मार्च से लाडली बहना योजना शुरू की जा रही है।

महमूदपुर शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में एकत्र ग्रामीण।
10 जून को आएगा पैसा
10 जून को सभी पात्र बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि पहुंच जाएगी, जिससे हमारी बहनें भी सशक्त बनेंगी। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आने वाले समय में सरकार किसानों को खुद का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपए अनुदान देने जा रही है। 25 हॉर्स पावर का ट्रांसफॉर्मर गांव-गांव लगवाए गए हैं।
मुख्यमंत्री गांव-गांव देख रहे फसल
बीते दिनों प्रदेश भर में हुए असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की अधिकतर फसलें बर्बाद हुई हैं। इसकी चिंता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। ऐसे में मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर किसानों की बर्बाद हुई फसलों का जायजा ले रहे हैं। उनके नुकसान का भरपूर मुआवजा मिले। इसके लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं।
बालिका शौचालय बनेगा
विस अध्यक्ष ने शासकीय हाई स्कूल महमूदपुर में बालिका शौचालय निर्माण कराने और विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक लगवाए जाने की बात कही। साथ ही बाउंड्री वाल को विधायक निधि से बनवाने के लिए कहा। मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति ने हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होने की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबके लिए आज हर्ष का दिन है। आज से हम सबको द्वेष भावना छोड़कर सद्भाव से रहने का संकल्प लेना चाहिए।
अतिथियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
उन्होंने कहा कि सोन का पानी मनगवां की धरती पर बह रहा है। जिससे किसान खुशहाल और मालामाल हो रहा है। सड़कें इस तरह विकसित की गई है कि आज कहीं पर फर्राटे भरते पलक झपकते कोई कहीं भी पहुंच सकता है। क्षेत्र की जनता के हर सुख सुविधा का पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में महमूदपुर के पूर्व सरपंच राजधर पटेल ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद सभी अतिथियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा गया। रामनरेश तिवारी ‘निष्ठुर’ ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में महमूदपुर ग्राम पंचायत की सरपंच राजकुमारी पटेल, जिला पंचायत सदस्य नंदनी तिवारी, मन्नू लाल गुप्ता, प्रमोद उरमलिया, पुष्पेंद गौतम, दिलीप तिवारी, जगदीश तिवारी, बबलू तिवारी, सहित जनपद सदस्यगण, पार्षदगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link

