Home मध्यप्रदेश इंदौर का 24 अवतार मंदिर, इसमें लोहा नहीं लगा, कई किलो सोने...

इंदौर का 24 अवतार मंदिर, इसमें लोहा नहीं लगा, कई किलो सोने से बन रहा शिखर – Depalpur 24 Avtar Mandir Indore Vishnu Lakshmi Temple

30
0

[ad_1]

राइड्स ऑफ राइडर्स ने इंदौर के पास देपालपुर में स्थित 24 अवतार मंदिर की राइड की। यह मंदिर केवल इंदौर से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए लोकप्रिय इस मंदिर को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। 

ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर से करीब 45 किमी दूर देपालपुर में बन रहे भगवान विष्णु के 24 अवतार मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। मंदिर का शिखर अष्टधातु से तैयार हो रहा है। इसमें पांच किलो सोना लगेगा। देश का यह पहला मंदिर होगा, जहां पर सभी प्रतिमाएं विराट स्वरूप में स्थापित की जा रही हैं।



मंदिर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 30 बीघा जमीन पर बनने वाले इन मंदिरों में मुख्य मंदिर विष्णु-लक्ष्मी का है जो सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहा है। इस मंदिर की ऊंचाई 121 फीट है। यहां पर सवा नौ फीट लंबी और सवा सात फीट ऊंची भगवान विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिष्ठित की जाएगी। बाकि अन्य मंदिरों की ऊंचाई 52-52 फीट है। मुख्य मंदिर के शिखर पर सवा छह फीट का कलश और बाकि मंदिर पर सवा तीन-तीन फीट के कलश स्थापित किए जाएंगे। यहां 28 अप्रैल से 10 मई तक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। साथ ही 100 कुंडीय विष्णु महायज्ञ भी होगा। मंदिर के दूसरे चरण में 11 रुद्र अवतार और मां के 9 अवतारों का मंदिर भी बनेगा। विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में नहीं किया लोहे का उपयोग। भगवान विष्णु-लक्ष्मी का मुख्य मंदिर आठ लाख ईंटों से बना है। इसमें कहीं भी लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। इसकी डिजाइन सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर की गई है। 

 


खास बातें 

– 30 बीघा जमीन पर शहर से 45 किमी दूर हो रहा निर्माण

– 121 फीट ऊंचाई मुख्य विष्णु-लक्ष्मी मंदिर की

– 2015 नवंबर से चल रहा है काम

– 1968-69 में देपालपुर में गुरुदेव जयकरणदास भक्तमाली परमहंस ने विष्णु महायज्ञ करवाया था। उस समय इस मंदिर की नींव रखी गई थी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here