राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सुखोई से भरेंगी उड़ान, दुश्मन देशों बड़ा संदेश देना चाहता है भारत

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 (Sukhoi-30) एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी. तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होने के नाते उन्हें सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है. एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं. आठ अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं. इस समय भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है. ऐसे में राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक कड़ा संदेश देना है. तेजपुर एयरफोर्स बेस भारत की चार देशों चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान से सुरक्षा करता है.
असम दौरे पर हैं द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू इस समय असम दौरे पर हैं. वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करने के साथ गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को रवाना करने जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनी हैं. इसके बाद 8 अप्रैल को मुर्मू यानी कल तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई सू-30एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी. तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होने के नाते उन्हें सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है.
पहले यह राष्ट्रपति भर चुके हैं उड़ान
राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं, लेकिन उनके एयरफोर्स स्टेशन पुणे थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूर्वी एयर कमांड एयर मार्शल एसपी धरकर रिसीव करेंगे. असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assam news, China news, India china border, President Draupadi Murmu
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 20:59 IST
Source link