The weather will remain clear in the district | जिले में साफ रहेगा मौसम: हल्के बदलों के साथ खिलेगी धूप, जिले में बारिश का कोटा हुआ पूरा – Neemuch News

नीमच में आज मौसम खुला रहेगा, हल्के बादलों के साथ धूप भी खिली रहेगी। खास बात यह है कि जिले में अब तक औसत 812 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जो जिले में औसत बारिश के कोटे 812 मिलीमीटर के बराबर है। उस लिहाज से जिले के बारिश का कोटा पूरा हो गया है।
.
अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर हैं। इस वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है। इससे दो दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
आईएमडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके चलते लो प्रेशर एरिया भी 29-30 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। इसका प्रभाव 2 दिन बाद देखने को मिलेगा। 3 से 4 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है।
बारिश अपडेट
जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 812.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 533.1 मिमी वर्षा हुई थी। आज तेज बारिश का अनुमान।
- नीमच- 681 मिमी
- जावद- 931 मिमी
- मनासा- 824 मिमी
तापमान अपडेट
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Source link