मध्यप्रदेश

निस्वार्थ गौ सेवा करने पर मिला 1 लाख रुपए का पुरस्कार, सुरभि गौशाला प्रदेश में नंबर वन | Awarded one lakh rupees for selfless cow service, Surbhi Gaushala number one in the state

टीकमगढ़33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में लंबे समय से दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गौवंश की सेवा कर रहे आसरा गौ सेवा केंद्र के संचालक सुदीप मिश्रा को सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। उन्हें गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएम ने 1 लाख रुपए की राशि और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया है।

दरअसल सोमवार को एमपी के अमरकंटक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौ शालाओं व व्यक्तिगत गौ सेवा करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज मौजूद रहे। संस्थागत पुरस्कार के अंतर्गत निवाड़ी जिले के ओरछा में संचालित सुरभि गोवंश सेवा व पर्यावरण संरक्षण गौ शाला को वर्ष 2021-2022 के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख की राशि दी गई।

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जगतगुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर श्रीराजेंद्र दास देवाचार्य महाराज के प्रतिनिधि के तौर पर गौशाला के मुख्य ट्रस्टी राजेश गंगेले को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

1 लाख रुपए मिला पुरस्कार

सम्मान समारोह में व्यक्तिगत पुरस्कार के तहत आसरा गौ सेवा केंद्र के संचालक सुदीप मिश्रा को 100000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर टीकमगढ़ जिले के उपसंचालक डीके विश्वकर्मा, सुरभि गौशाला के कमलेश मिश्रा, अशोक तिवारी, ऋषभ पटेरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!