मध्यप्रदेश

कुशनगर प्रथम गेट से भगवान को रामराजा मंदिर में लेकर आएंगे श्रद्धालु, ऋचा शर्मा सुनाएंगी भजन | Devotees will bring God to Ramraja temple from Kushnagar first gate, Richa Sharma will sing hymns

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Niwari
  • Devotees Will Bring God To Ramraja Temple From Kushnagar First Gate, Richa Sharma Will Sing Hymns

निवाड़ी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामनवमी पर गुरुवार को ओरछा में विशेष महोत्सव मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन ही भगवान श्री रामराजा सरकार के अयोध्या से ओरछा आए थे। भगवान के आगमन की वर्षगांठ पर प्रदेश की पर्यटन नगरी व निवाड़ी जिले के ओरछा में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, बाजों के बीच हजारों श्रद्धालु कुशनगर प्रथम गेट से पैदल चलकर भगवान को बग्घी में विराजित कर मंदिर लाएंगे। इसमें महारानी कुंवर गणेश की झांकी भी होगी। दोपहर 12:30 पर रामराजा मंदिर प्रांगण में भगवान का जन्म महोत्सव मनेगा। यहां बधाई गीत गाए जाएंगे। इसमें वृंदावन के भजन गायक दिनेश गोस्वामी, खनिज देव चौहान वंश अड़जरिया भी मौजूद रहेंगे।

निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व का खास आयोजन किया जाएगा। श्रीरामनवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं। श्रीरामराजा मंदिर ओरछा में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

31 के मंगला आरती और 1 को पालना झांकी

यहां पर तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है। 30 मार्च को श्रीराम नवमी के पर दोपहर में विधि-विधान से भगवान का जन्मोत्सव मनेगा। शोभायात्रा निकाली जाएगी। 31 मार्च की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी। 1 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी। इन तीन दिनों में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती का यहां पर विशेष महत्व है।

15 क्विंटल लड्डू बांटेंगे

वर्ष में दो बार ही भगवान की मंगला आरती की जाती है। ओरछा मंदिर श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के जन्मोत्सव पर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 क्विंटल के 51 हजार लड्डू बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मंदिर की फूलों से आकर्षक सज्जा की गई है। श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोशाक धारण करेंगे।

ऋचा शर्मा सुनाएंगी भजन

ओरछा में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऋचा शर्मा के द्वारा राम भजनों का और शुभम यादव के द्वारा बुंदेली में श्री राम के भजनों का आयोजन भी मुख्य आकर्षण रहेगा। गुरुवार को सुबह 8 बजे आरती व भगवान का पूजन होगा। उसके बाद भगवान रामराजा सरकार बाहर आएंगे। इसके बाद 11.30 बजे मंदिर बंद हो जाएगा। दोपहर में 11.30 से 12.30 तक रामजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर में भगवान के जन्म के बाद फिर आरती होगी। इसके बाद सभी को लड्डू प्रसाद बांटा जाएगा। शयनकाल के समय रामराजा सरकार भक्तों को दर्शन देने के लिए आठ बजे से बाहर आएंगे।

व्यवस्था को लेकर बोले कलेक्टर और एसपी

रामनवमी पर होने वाले आयोजन को लेकर एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि आयोजन में कल हजारों श्रद्धालु आएंगे। इसको लेकर पुलिस ने चार सेक्टरों में पुलिस बल विभाजित किया है। इसमें मंदिर का प्रांगण और बाहरी व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग स्थल भी शामिल है। गणेश दरवाजे से मंदिर तक का एरिया नो व्हीकल जोन रहेगा।

घर-घर जलाएं दीप

कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और यहां की आवाम कार्यक्रम को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही ओरछा में पूजा पाठ और रैलियां निकलना शुरू हो जाएगी। कल संस्कृति विभाग की टीम का भी आयोजन रहेगा। कलेक्टर ने सभी से घरों में दीप जलाने की भी अपील की है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कैसे आसानी से और बेहतर दर्शन हो इसमें मदद करें।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!