बडामलहरा पुलिस की बडी कार्यवाही: बैंक कर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा

छतरपुर में बैंककर्मी के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
यह है पूरा मामला
बड़ामलहरा SDOP शशांक जैन ने बताया कि 20 मार्च 2023 को 29 वर्षीय हेमराज पिता मुन्ना लोधी, निवासी ग्राम कांटी थाना बंडा हाल बंधन बैंक बड़ामलहरा ने रिपोर्ट लिखाई थी। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर एक काले रंग का बैग, जिसमें करीब 20 हजार रुपए कीमत का टेबलेट था, उसे लूट लिया था।
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उमेश लोधी पिता हरिराम लोधी, मंगल लोधी पिता सरमन लोधी निवासी, ग्राम तमेरन खेरा थाना भगवां एवं फूलसिंह लोधी पिता जगप्रसाद लोधी निवासी ग्राम सेधपा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। उनसे लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बडामलहरा निरी. के.के. खनैजा,उप.निरी. केशव सिंह परिहार,सउनि रतिराम अहिरवार, सउनि उमा प्रसाद लिटोरिया, प्रआर उमेश पाठक,आर. अरविंद सिंह, आर. रुद्रप्रताप सिंह,आर. सतीष लोधी, आर. राजकुमार सेन, आर. अरुण शर्मा, आर. रघुनाथ सिंह,आर.चालक सतेन्द्र की अहम भूमिका रही।