मध्यप्रदेश

Dev Meena set a new record in pole vault with 5.32 meters, MP won a total of 58 medals | उत्तराखंड नेशनल गेम्स में MP ने जीते 58 पदक: देव मीणा ने पोल वॉल्ट में 5.32 मीटर के साथ बनाया नया रिकाॅर्ड – Bhopal News

उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार के मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने मॉडर्न पेंटाथलान में 3 स्वर्ण और 1 रजत तथा एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं।

.

एथलेटिक्स के पोल वॉल्ट व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 5.32 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के सुब्रमणि शिवा (5.31 मीटर, नेशनल गेम्स 2022) के नाम था। मध्य प्रदेश को अभी तक कुल 58 पदक मिले हैं।

शॉटपुट व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह टूर ने 19.74 मीटर के प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया। वहीं, 3000 मीटर स्टीपल चेज व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की मंजू यादव ने 10:15.70 समय के साथ रजत पदक जीता।

समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता।

मॉडर्न पेंटाथलान में भी मध्य प्रदेश का जलवा कायम

बायथले व्यक्तिगत महिला वर्ग में रमा सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बायथले टीम महिला वर्ग में रमा सोनकर, कनक धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव की टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, पुरुष टीम (यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहा, देवेंद्र मरकाम) ने भी स्वर्ण पदक जीता।

मिक्स्ड बायथले में रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

देव मीणा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

देव मीणा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 58 पदक जीत लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग सुविधाओं और सरकार की खेल नीतियों का परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।

खेल मंत्री की शुभकामनाएं मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एक ही दिन में 4 स्वर्ण और 3 रजत जितने पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की बड़ाई की, उन्होंने देव मीणा को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पे बधाई देते हुए इस नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड को मध्य प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि बताया।

खेल मंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, समर्पण और जज्बे द्वारा युवा एथलीट्स की प्रेरणा बनाये रखने के लिए सराहा, उन्होंने आगे कहा की खिलाड़ियों कि यह सफलता पुरे मध्य प्रदेश को गौरवांवित कर रही है।

आज के प्रमुख परिणाम

स्वर्ण पदक: मॉडर्न पेंटाथलान

रजत पदक: एथलेटिक्स

मॉडर्न पेंटाथलान

उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी।

उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी।

अन्य परिणाम: जूडो

  • बायथले व्यक्तिगत महिला: रमा सोनकर (समय – 16:19.38)
  • बायथले टीम महिला: रमा सोनकर, कनक धारीवाल, मानवी श्रीवास्तव
  • बायथले टीम पुरुष: यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहा, देवेंद्र मरकाम
  • पोल वॉल्ट व्यक्तिगत पुरुष: देव मीणा (5.32 मीटर) – नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • शॉटपुट व्यक्तिगत पुरुष: समरदीप सिंह गिल (19.38 मीटर)
  • 3000 मीटर स्टीपलचेज व्यक्तिगत महिला: मंजू यादव (10:15.70)
  • मिक्स्ड बायथले: रमा सोनकर, आदित्य कुशवाहा
  • 52 किग्रा व्यक्तिगत महिला वर्ग: संध्या तिवारी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!