operation arrest to waris panjab de chief Amritpal Singh 6 arrest internet suspend LIVE । वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन तेज, 6 साथी गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट बंद

वारिस दे पंजाब प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी
जालंधरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। सूत्रों के अनुसार धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
पंजाब में अमृतपाल सिंह की भी गिरफ्तारी हो सकती है और पुलिस ने इसके लिए ऑपरेशन चलाया है, पूरे पंजाब में इंटनेट सेवा बंद कर दी गई है।