मध्यप्रदेश

भाजपा ने कमलनाथ के बयान को बनाया मुद्दा, विरोध शुरू | BJP made Kamal Nath’s statement an issue, protest started


शिवपुरीएक घंटा पहले

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कह दिया था। कमलनाथ के इस वयान कर बाद अब भाजपा हमलावर हो रही है। कमलनाथ के इस वयान के विरोध में आज देर शाम भाजपा ने शहर के माधव चौक चौराहे पर कमलनाथ के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता और संस्कार को उनके प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान से स्पष्ट होती है। जिस प्रकार से कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कह कर संबोधित किया इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है की कांग्रेस की नजरों में मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश वासियों की क्या अहमियत है। जिस मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए इस प्रदेश का एक-एक व्यक्ति कृत संकल्पित है उस प्रदेश को ऐसी कुत्सित मानसिकता वाले लोगों को उनकी बातों का जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस ने पूर्व से ही मध्य प्रदेश को और मध्य प्रदेश वासियों की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कमलनाथ के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि कमलनाथ अपने बयानों को लेकर मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगे। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजन और माताओं बहनों की आवाज को सुनते हुए प्रदेश के सभी मदिरालयों को बंद करने का निर्णय लिया जिसका मध्य प्रदेश की जनता और माताओं बहनों ने अभिनंदन किया। मदिरालयों के बंद होने से ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा और वह मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने लगी। आज शिवराज के इस फैसले का नगर नगर डगर डगर स्वागत हो रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की टिप्पणी मध्य प्रदेश के जनता की भावनाओं को आहत कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!