Khargone:महाशिवरात्रि पर महेश्वर के अहिल्या घाट पर होगा महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशासन कर रहा तैयारियां – Mahadev Cultural Program Will Be Held At Ahilya Ghat Of Maheshwar On Mahashivratri

18 फरवरी को महेश्वर के अहिल्या घाट पर महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
– फोटो : नरेंद्र चौधरी
विस्तार
महाशिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को महेश्वर के अहिल्या घाट पर महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन के लिए जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने आदेश जारी कर मंडलेश्वर एसडीएम राजस्व को नोडल अधिकारी व महेश्वर तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
शिव की नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले महेश्वर में शिवरात्रि पर खास आयोजन होना है। महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम महेश्वर के अहिल्या घाट पर होगा। यहां कई दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके लिए कई अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। संस्कृति संचालनालय की ओर से नोडल अधिकारी वंदना जैन रहेंगी। इसके अलावा अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए है। इनमें संपूर्ण कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री, पैरामेडिकल स्टाफ व मेडिकल व्यवस्था के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेड्स, पार्किंग व्यवस्था व मंच फिटनेस प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए लोनिवि के कार्यपालन यंत्री को दायित्वा सौंपा है। इसी प्रकार कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
Source link