मध्यप्रदेश

18 और19 फरवरी को भगवान मंगलनाथ के सेहरा दर्शन होगें | Sehra Darshan of Lord Mangalnath will be held on February 19


उज्जैन8 मिनट पहले

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर भगवान मंगलनाथ के दर्शन को आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो दिन भात पूजा नही होगी। मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर 18 व 19 फरवरी को भातपूजा नही होने की सूचना जारी की है। दोनो दिन सामान्य दर्शनार्थी दोनों दिन गर्भगृह से भगवान मंगलनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक कर सकेंगे।

श्री मंगलनाथ मंदिर में देशभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन व भातपूजा करने के लिए पहुंचते है। मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि श्री मंगलनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महापर्व पर अधिक से अधिक भक्त भगवान का जलाभिषेक कर दर्शन कर सके, इसके लिए दो दिन भातपूजा बंद रखने का निर्णय लिया है। महाशिवरात्रि पर महानिषाकाल में रात्रि पर्यंत भगवान का फलों के रस से अभिषेक-पूजन किया जाएगा। वहीं 19 फरवरी को सुबह पांच बजे भगवान का सेहरा शृंगार होगा। दिनभर सामान्य दर्शनार्थियों को गर्भगृह से भगवान के दर्शन होंगे। इस बार भी 18 फरवरी से दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के लिए मंदिर में रंगाई-पुताई व साज- सज्जा का काम जारी है। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। शिवरात्रि महापर्व संपन्न होने के बाद मंदिर में 20 फरवरी से भातपूजा का क्रम शुरू होगा। भक्त सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक नित्य नियमानुसार भातपूजा कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!