मध्यप्रदेश

मस्जिद जाते बदमाशों ने आंख में मिर्ची झोंक किया चाकू से वार, इधर, आंदोलन की चेतावनी | While going to the mosque in Khandwa, a knife was thrown in the eye, here, a warning of agitation

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • While Going To The Mosque In Khandwa, A Knife Was Thrown In The Eye, Here, A Warning Of Agitation

खंडवा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया।

खंडवा में बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके है। रविवार रात करीब सवा 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मौलाना व एक अन्य पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने पहले आंख में मिर्ची झोंक दी, फिर चाकू से हमला किया और भाग निकले। दो लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला, अंजनी टॉकिज के पास शाह फर्नीचर के सामने का है। थाना पदमनगर के अफसर मौके पर पहुंचे, लेकिन केस के बारे में टीआई को देर रात तक जानकारी नही है। घायलों में एक मस्जिद के इमाम व एक नमाजी है, जो कि पेशे से कारोबारी है। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घायल शेख उजेफा उर्फ फरदीन पिता शेख फाजिल (मस्जिद के इमाम) निवासी दुबे कॉलोनी (22) तथा मोहम्मद तलहा पिता हाजी अमीन जिंद्रन (22) निवासी कुण्डलेश्वर वार्ड है।

समाजजन बोले- गुंडों पर पुलिस का डंडा क्यो नही चलता

इधर, जिला अस्पताल पहुंचे पार्षद अशफाक सिगड़ का कहना है कि, गुंडा लिस्ट में शामिल बदमाशों पर पुलिस का डंडा क्यो नही चलता। एक इमाम का क्या कसूर की उस पर मिर्ची झोंककर हमला किया गया। पुलिस ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई क्यो नही करती। उनके मकान नही तोड़े जाते, जेल नही भेजे जाते। 24 घंटे के भीतर यदि एक्शन नही लिया गया तो खंडवा में ऐसा आंदोलन करेंगे कि इतिहास में पहली बार देखा जाएगा।

शहर काजी सैय्यद निसार अली ने कहा कि, इमाम व नमाजी पर चाकू से हमला होना एक षडयंत्र है। शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए यह घटना हुई है। शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर जल्द कार्रवाई होना चाहिए। उनकी नीयत रहती है कि, शहर में अशांति हो। आज के बाद दोबारा ऐसी घटना ना हो। आप लोग समझ ले कि फिर क्या होगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!