मध्यप्रदेश
25 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | Scheduled Caste-Tribe Officer-Employee Association submitted memorandum to Tehsildar regarding 25-point demands

- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- Scheduled Caste Tribe Officer Employee Association Submitted Memorandum To Tehsildar Regarding 25 point Demands
रायसेन31 मिनट पहले
अपनी 25 सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स संघ द्वारा रायसेन शहर के सागर मार्ग पर स्थित आदर्श कन्या स्कूल परिसर में एक दिवसीय धरना देकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जिसमें जिले भर के अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष जीएल बरगले, कार्यवाहक अध्यक्ष एसएस पोते संभागीय अध्यक्ष बंसीलाल धनवाल प्रांतीय अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया सहित जीएल शाक्या, पटवारी गोविंद सिंह राकेश गोयल अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
यह है प्रमुख मांगे-
- मध्य प्रदेश के स्पेशल कॉसिल एवं सर्वोच्च न्यायलय के अधिवक्त मनोज गोरकेला द्वारा बनाये गये नवीन पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू किया जाए।
- शासन के अधीनस्थ विभिन्न विभागो में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के रिक्त बैंकलॉग के पदों की पूर्ती की जाए।
- अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग के विद्यार्थीयो को छात्रवृत्ति समय पर दी जाए।
- म.प्र. के लोकसेवकों के हितो के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए।
- आरक्षण अनुसार पी.एस.सी. पास अतिथि विद्वानों का शीघ्र नियमतिकरण किया जाए।
- अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के कल्याण के विशेष घटक योजनाओं में प्रावधानित बजट की शत प्रतिशत राशि को हितग्राही मूलक मद में ही व्यय किया जाए।
- चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा महाविद्यालयों का स्वाशासी कर विषयवार एवं कालेजवार एकल पोस्ट कर पद समाप्त कर दिया है।
- इसलिए इनमें रोस्टर प्रणाली लागू कर इनका रोस्टर राज्य स्तर पर बनाया जाकर भर्ती की जाए क्योंकि इन पदों का वेतन भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जाता है।
खबरें और भी हैं…
Source link